logo

विभिन्न पार्टियों के सैकड़ों लोगों ने थामा जेएमएम का दामन, मंत्री मिथिलेश ने किया स्वागत 

news086.jpg

गढ़वा
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक युवकों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा दामन थाम लिया है। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री  ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। शामिल होने वाले सभी युवकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री  ठाकुर की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि वे सभी झारखंड सरकार के बेहतर कार्यों एवं गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं। 


अभिषेक धर दुबे व शुभम गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से महुलिया, विकताम, गेरुआ आदि पंचायतों के नारद गुप्ता, चिंटू राम, राकेश विश्वकर्मा, रविकांत साह, रोहित कुशवाहा, राहुल गुप्ता, वीरेंद्र यादव, सुधीर पासवान, आदित्य विश्वकर्मा, दिपक राम, अमानत अंसारी, तस्लीम अंसारी, प्रिंस ठाकुर, मनीष द्विवेदी, शाहिद अंसारी, चंदन कुमार, गोविंद यादव, अखिलेश पाल, दीपक राम, अमानत अंसारी, चंदन कुमार, सूरज कुमार, राजा यादव, पंकज कुमार पांडेय, राकेश कुमार विश्वकर्मा, राज पाठक, गोविंद यादव, चिंटू कुमार राम, रितेश कुमार कश्यप, चंद्रदीप कुमार सहित 100 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। 


मौके पर मंत्री  ठाकुर ने कहा कि राज्य में पहली बार झारखंडी जन सरोकार की सरकार बनी है। यह सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर जनहित की बहुत सारी योजनाएं चला रही है। यही कारण है कि गढ़वा सहित पूरे राज्य में काफी तेजी से विकास हो रहा है। विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। झामुमो में नित्य नए लोगों को शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत हो रही है। आने वाले समय में इसका बेहतर परिणाम मिलेगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, आशीष अग्रवाल, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


 

Tags - parties JMM Minister Mithilesh thakur  Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News